Delayed Effort Syndrome: जब देर से जागा हुआ प्रयास नाकाफी रह जाता है”
मान लीजिए एक बच्चा है, जिसके पास 100 किलो का बोझ (Knowledge) है, जिसे उसे एक जगह से दूसरी जगह, यानी सीखने और समझने की मंज़िल तक ले जाना है।
वो एक बार में सिर्फ 10 किलो ही उठा सकता है।Working Memory और Cognitive Load Theory के अनुसार, हमारा मस्तिष्क भी एक समय में सीमित मात्रा में जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रोसेस कर सकता है।
उसके पास 10 चक्कर लगाने का समय है —अगर वह हर बार 10-10 किलो ले जाए, यानी हर दिन नियोजित ढंग से पढ़ाई करे, तो वह पूरे 100 किलो सफलता की मंज़िल तक पहुँचा सकता है।
लेकिन Procrastination Bias यानी टालमटोल करने की आदत और Instant Gratification Tendency के कारण बच्चा सोचता है –”अभी बहुत समय है, बाद में पढ़ लूंगा।”यह Temporal Discounting कहलाता है — जब हम दूर के फायदे को नज़रअंदाज़ कर के निकट के सुख को चुनते हैं।
अब जब समय कम बचता है, तो उस पर Performance Anxiety और Cognitive Overload हावी हो जाता है।वह एक बार में 30-35 किलो (काफी देर से काफी तेज़ी से पढ़ने की कोशिश) ले जाता है, लेकिन वह बोझ असंतुलित और आधा-अधूरा होता है —Shallow Learning की स्थिति पैदा होती है, जो सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए होती है, न कि गहराई से समझने के लिए।
दूसरी ओर, एक और बच्चा है जो रोज़ाना थोड़ा-थोड़ा पढ़ता है — यह Spaced Repetition और Consistent Reinforcement Learning कहलाता है।
उसकी नींव (Foundation) मज़बूत होती है।उसके दिमाग़ में Neural Pathways मजबूत बनते हैं, और उसका Long-Term Memory Encoding स्थायी हो जाता है।
अब जब दोनों अगले क्लास में जाते हैं —एक ने rote memorization से बस पासिंग मार्क्स (40%) लिए होते हैं,दूसरे ने Conceptual Clarity से 90+।स
मय के साथ एक की Learning Plateau हो जाती है — यानी उसकी ग्रोथ रुक जाती है।दूसरे की Cognitive Plasticity बनी रहती है, यानी वह नई चीजें सीखता जाता है।
जब करियर की बारी आती है —एक बच्चा सिपाही बनता है, दूसरा अफसर।हालाँकि दोनों नौकरी में हैं, लेकिन एक की Social Recognition और Self-Esteem कहीं अधिक है।
पहला बच्चा चाहे पूरी ज़िंदगी मेहनत करे, पर वह Early Advantage को कभी पकड़ नहीं पाता —इसे Cumulative Advantage या “Matthew Effect” कहते हैं —
“Those who have, get more. Those who lack, fall further behind.”
सीख क्या है?
“Delayed Effort Syndrome” एक असली मानसिक जाल है —जो हमें सोचने देता है कि हम आख़िरी वक्त में सब कर लेंगे,
जबकि विज्ञान कहता है कि दिमाग़ की प्रोसेसिंग, मेमोरी बिल्डिंग और इमोशनल स्थिरता — सब समयबद्ध प्रयास से बनते हैं, न कि हड़बड़ी में।
यदि आप शिक्षक हैं तो बच्चों को यह जरूर समझाएं:
“दिमाग़ मांसपेशी की तरह है — रोज़ कसरत से बनता है, आखिरी दिन के एक्सरसाइज़ से नहीं।”
“पढ़ाई केवल नंबर लाने का खेल नहीं, बल्कि अपने मस्तिष्क को सक्षम बनाने की प्रक्रिया है।”

![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}](https://sanjeevanireformers.in/wp-content/uploads/2025/08/Picsart_25-08-11_16-52-26-132-900x506.jpg)